TaraiTimes
सिद्धार्थनगर का अपना समाचार संसार
होम एडमिनिस्ट्रेटिव कंर्टोवर्सी कॉरपोरेट एक्सीडेंट करप्शन डोमेस्टिक वाइलेंस मर्डर रेड रेप रॉबरी सुसाइड क्राइम (अन्य) एजुकेशन हेल्थ अपडेट मोटिवेशनल नेचुरल क्लेमिटी पॉलिटिकल प्रोटेस्ट रिलीजन सोशल वेलफेयर स्टार्टअप ट्रैवेल अन्य
🔐 स्टाफ लॉगिन

खुनियांव सीएचसी में बीआरटी की हुई बैठक: नियमित टीकाकरण से वंचित परिवारों तक पहुंचने पर जोर

  नियमित टीकाकरण से वंचित परिवारों तक पहुंचने पर जोर

सिद्धार्थनगर जिले के खुनियांव सीएचसी में बुधवार को नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के अंतर्गत गठित ब्लॉक रिस्पॉन्स टीम की बैठक हुई। सीएचसी अधीक्षक डॉ. पीएन यादव की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में नियमित टीकाकरण की प्रगति की समीक्षा कह गई। साथ ही टीकाकरण से वंचित और इंकार करने वाले परिवारों तक प्रभावी पहुंच सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में विभिन्न सेक्टरों के टीकाकरण प्रदर्शन, उपलब्धियों और चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। सीएचसी अधीक्षक ने निर्देश दिया कि प्रत्येक पात्र बच्चे और गर्भवती महिला तक समयबद्ध ढंग से टीकाकरण सेवाएं पहुंचाई जाएं। साथ ही कम कवरेज वाले क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने पर बल दिया। समीक्षा के दौरान यह भी सामने आया कि कुछ परिवार जागरूकता की कमी और भ्रांतियों के कारण अब भी अपने बच्चों का टीकाकरण नहीं करा रहे हैं। ऐसे परिवारों की सूची का पुनः सत्यापन कर आशा, एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों और अन्य सामुदायिक कार्यकर्ताओं के माध्यम से घर-घर संपर्क अभियान और प्रभावी काउंसलिंग चलाने का निर्णय लिया गया। बैठक में पीएचएफआई के सहयोग से टीम द्वारा किए गए गृह भ्रमण, सामुदायिक जागरूकता और व्यवहार परिवर्तन गतिविधियों की सराहना की गई। सीएचसी अधीक्षक ने संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष अनुश्रवण, साप्ताहिक समीक्षा और विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया। उन्होने कहा कि ब्लॉक का कोई भी पात्र बच्चा और गर्भवती महिला टीकाकरण से वंचित नहीं रहना चाहिए। इस मौके पर डॉ. देवव्रत राव, पन्नालाल मौर्य, अशोक कुमार चौधरी, अरविंद कुमार त्रिपाठी, महेंद्र कुमार, श्रवण जायसवाल, अनुपम सिंह, एनएन सिंह, सुनीता, दरख्शां सिद्दीकी, आंचल सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।

संबंधित खबरें

हेल्थ अपडेट 📍 इटवा/ एम. अंसारी

खुनियांव में सेवा संकल्प अभियान शुरू: 17 अक्टूबर तक गांव-गांव पहुंचेगी स्वास्थ्य टीम, गर्भवती महिलाओं को बांटे फल

और पढ़ें →
 17 अक्टूबर तक गांव-गांव पहुंचेगी स्वास्थ्य टीम, गर्भवती महिलाओं को बांटे फल
हेल्थ अपडेट 📍 इटवा/ एम. अंसारी

खुनियांव में 27 सत्रों पर टीकाकरण अभियान: 355 बच्चों और 98 गर्भवती महिलाओं को लगी वैक्सीन, अधिकारियों ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

और पढ़ें →
355 बच्चों और 98 गर्भवती महिलाओं को लगी वैक्सीन, अधिकारियों ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा
हेल्थ अपडेट 📍 इटवा/ एम. अंसारी

लटेरा स्वास्थ्य केंद्र में औचक निरीक्षण, मिलीं कई कमियां: लैब-एक्स-रे शुरू कराने की कवायद, लेबर रूम की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश

और पढ़ें →
लैब-एक्स-रे शुरू कराने की कवायद, लेबर रूम की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश
हेल्थ अपडेट 📍 सिद्धार्थनगर/एम.अंसारी

खुनियांव के 7 स्वास्थ्य केंद्रों पर लगा आरोग्य मेला: 201 ग्रामीणों ने कराई जांच, अधीक्षक ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

और पढ़ें →
 201 ग्रामीणों ने कराई जांच, अधीक्षक ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा