TaraiTimes
सिद्धार्थनगर का अपना समाचार संसार
होम एडमिनिस्ट्रेटिव कंर्टोवर्सी कॉरपोरेट एक्सीडेंट करप्शन डोमेस्टिक वाइलेंस मर्डर रेड रेप रॉबरी सुसाइड क्राइम (अन्य) एजुकेशन हेल्थ अपडेट मोटिवेशनल नेचुरल क्लेमिटी पॉलिटिकल प्रोटेस्ट रिलीजन सोशल वेलफेयर स्टार्टअप ट्रैवेल अन्य
🔐 स्टाफ लॉगिन

सिद्धार्थनगर में रात भर चलता रहा पति-पत्नी का विवाद: अगले दिन साड़ी के फंदे से लटका मिला युवक; गांव में पसरा मातम

अगले दिन साड़ी के फंदे से लटका मिला युवक; गांव में पसरा मातम

सिद्धार्थनगर जिले के खेसरहा थाना क्षेत्र के बिरापतजोत गांव में शुक्रवार शाम एक 26 वर्षीय युवक का शव घर के भीतर साड़ी के फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। घटना से कुछ घंटे पहले ही पति-पत्नी के बीच हुए विवाद की सूचना पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची थी। अगले ही दिन युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

शाम को घर के अंदर मिला शव

घटना कुर्थिया चौकी क्षेत्र के बिरापतजोत गांव की है। मृतक की पहचान राजेश लोधी (26) पुत्र राम बृक्ष के रूप में हुई है। शुक्रवार शाम करीब छह बजे परिजनों और ग्रामीणों ने राजेश का शव खपरैल मकान की धरन से साड़ी के फंदे के सहारे लटका देखा। सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जानकारी मिलने पर थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

एक दिन पहले पहुंची थी डायल-112

ग्रामीणों के मुताबिक, गुरुवार रात राजेश और उसकी पत्नी मनीषा के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। मामला बढ़ने पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया गया। शुक्रवार दिन में भी दोनों के बीच कहासुनी होने की बात सामने आई, जिसे आसपास के लोगों ने शांत कराया। इसके कुछ ही घंटे बाद युवक का शव फंदे से लटका मिला।

चार साल का बेटा, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

परिजनों के अनुसार, राजेश की शादी लगभग छह वर्ष पहले हुई थी और उसका चार वर्ष का एक बेटा है। वह चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। बड़ा भाई सुनील और दूसरा भाई अनिल मुंबई में रहते हैं, जबकि छोटा भाई दिनेश एक मामले में जेल में बंद है। राजेश माता-पिता से अलग रहकर खेती और मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था।घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मां रामरती सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक का माहौल है।

हर पहलू से जांच में जुटी पुलिस

थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित खबरें

सुसाइड 📍 सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर में तीन बच्चों की मां की संदिग्ध मौत: घर में फंदे से लटकी मिली लाश, पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी जांच

और पढ़ें →
घर में फंदे से लटकी मिली लाश, पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी जांच
सुसाइड 📍 सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर...कमरे में दुपट्टे के फंदे से लटकी मिली 13 वर्षीय किशोरी: खेत से लौटे परिजनों के उड़े होश, मौत की वजह बनी रहस्य

और पढ़ें →
खेत से लौटे परिजनों के उड़े होश, मौत की वजह बनी रहस्य