TaraiTimes
सिद्धार्थनगर का अपना समाचार संसार
होम एडमिनिस्ट्रेटिव कंर्टोवर्सी कॉरपोरेट एक्सीडेंट करप्शन डोमेस्टिक वाइलेंस मर्डर रेड रेप रॉबरी सुसाइड क्राइम (अन्य) एजुकेशन हेल्थ अपडेट मोटिवेशनल नेचुरल क्लेमिटी पॉलिटिकल प्रोटेस्ट रिलीजन सोशल वेलफेयर स्टार्टअप ट्रैवेल अन्य
🔐 स्टाफ लॉगिन

इटवा में पल्स पोलियो अभियान: 87 बूथों पर 8216 बच्चों को पिलाई गई दवा, सात ट्रांजिट टीमें भी रहीं सक्रिय

87 बूथों पर 8216 बच्चों को पिलाई गई दवा, सात ट्रांजिट टीमें भी रहीं सक्रिय

सिद्धार्थनगर जिले के इटवा विकास क्षेत्र में रविवार को राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत बूथ दिवस का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से क्षेत्र के 87 बूथों पर पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाई गई। अभियान का शुभारंभ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) इटवा के अधीक्षक डॉ. संदीप द्विवेदी ने पिपरा पठान बूथ पर बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाकर किया।

8216 बच्चों तक पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम

सीएचसी अधीक्षक डॉ. संदीप द्विवेदी ने बताया कि सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक चले विशेष अभियान में 87 बूथों के अलावा सात ट्रांजिट टीमों को भी लगाया गया था। दिनभर चले अभियान के दौरान कुल 8216 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने विभिन्न बूथों पर पहुंचकर बच्चों को दवा पिलाने के साथ अभिभावकों को भी जागरूक किया।

कई केंद्रों का किया निरीक्षण

अभियान के दौरान डॉ. द्विवेदी ने कई पोलियो बूथों का निरीक्षण किया और स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिए कि कोई भी पात्र बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के लिए प्रत्येक बच्चे को समय पर दवा की खुराक मिलना बेहद जरूरी है। उन्होंने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को हर बार पोलियो की खुराक अवश्य दिलाएं। नियमित रूप से दवा पिलाने से ही पोलियो के खतरे को पूरी तरह समाप्त किया जा सकता है।

पोलियो मुक्त भारत के लक्ष्य पर फोकस

सीएचसी अधीक्षक ने कहा कि राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का उद्देश्य पांच वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे तक पहुंच बनाकर देश को पूरी तरह पोलियो मुक्त बनाए रखना है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग लगातार विशेष अभियान चलाकर लोगों को जागरूक कर रहा है। अभियान को सफल बनाने में एआरओ ओम प्रकाश त्रिपाठी, आईओ मनीष कुमार पांडेय, एफएम सत्यकांत शुक्ला, सुपरवाइजर दुर्गेश कुमार अग्रवाल और हरिश्चंद्र चौरसिया सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी दिनभर सक्रिय रहे। 

संबंधित खबरें

हेल्थ अपडेट 📍 इटवा/ एम. अंसारी

खुनियांव में सेवा संकल्प अभियान शुरू: 17 अक्टूबर तक गांव-गांव पहुंचेगी स्वास्थ्य टीम, गर्भवती महिलाओं को बांटे फल

और पढ़ें →
 17 अक्टूबर तक गांव-गांव पहुंचेगी स्वास्थ्य टीम, गर्भवती महिलाओं को बांटे फल
हेल्थ अपडेट 📍 इटवा/ एम. अंसारी

खुनियांव में 27 सत्रों पर टीकाकरण अभियान: 355 बच्चों और 98 गर्भवती महिलाओं को लगी वैक्सीन, अधिकारियों ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

और पढ़ें →
355 बच्चों और 98 गर्भवती महिलाओं को लगी वैक्सीन, अधिकारियों ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा
हेल्थ अपडेट 📍 इटवा/ एम. अंसारी

लटेरा स्वास्थ्य केंद्र में औचक निरीक्षण, मिलीं कई कमियां: लैब-एक्स-रे शुरू कराने की कवायद, लेबर रूम की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश

और पढ़ें →
लैब-एक्स-रे शुरू कराने की कवायद, लेबर रूम की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश
हेल्थ अपडेट 📍 सिद्धार्थनगर/एम.अंसारी

खुनियांव के 7 स्वास्थ्य केंद्रों पर लगा आरोग्य मेला: 201 ग्रामीणों ने कराई जांच, अधीक्षक ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

और पढ़ें →
 201 ग्रामीणों ने कराई जांच, अधीक्षक ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा