TaraiTimes
सिद्धार्थनगर का अपना समाचार संसार
होम एडमिनिस्ट्रेटिव कंर्टोवर्सी कॉरपोरेट एक्सीडेंट करप्शन डोमेस्टिक वाइलेंस मर्डर रेड रेप रॉबरी सुसाइड क्राइम (अन्य) एजुकेशन हेल्थ अपडेट मोटिवेशनल नेचुरल क्लेमिटी पॉलिटिकल प्रोटेस्ट रिलीजन सोशल वेलफेयर स्टार्टअप ट्रैवेल अन्य
🔐 स्टाफ लॉगिन

सिद्धार्थनगर में शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का आरोप: 8 माह की गर्भवती हुई युवती, कोर्ट मैरिज की बात पर युवक-परिजनों पर मारपीट का आरोप; इटवा थाने पहुंची पीड़िता

8 माह की गर्भवती हुई युवती, कोर्ट मैरिज की बात पर युवक-परिजनों पर मारपीट का आरोप; इटवा थाने पहुंची पीड़िता

सिद्धार्थनगर जिले के इटवा थाना क्षेत्र के एक गांव में 22 वर्षीय युवती ने गांव के ही युवक पर शादी का झांसा देकर करीब एक साल तक शारीरिक संबंध बनाने और गर्भवती होने के बाद शादी से इनकार करने का आरोप लगाया है। युवती का कहना है कि वह इस समय आठ माह की गर्भवती है। सोमवार को कोर्ट मैरिज की बात करने पर विवाद हो गया। युवती ने आरोप लगाया कि युवक और उसके परिजनों ने उसके तथा परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की। घटना के बाद वह परिजनों के साथ इटवा थाने पहुंची और पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

एक साल तक शादी का भरोसा देने का आरोप

पुलिस को दी गई तहरीर में युवती ने आरोप लगाया कि गांव का युवक करीब एक साल से उसे शादी करने का भरोसा देता रहा। शादी का आश्वासन देकर उसने उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। युवती के मुताबिक इसी दौरान वह गर्भवती हो गई। युवती का कहना है कि उसने करीब दो माह पहले युवक से शादी करने और कोर्ट मैरिज करने की बात कही थी। आरोप है कि उस समय युवक ने सावन बीतने के बाद कोर्ट मैरिज करने की बात कहकर उसे भरोसा दिया था।

शादी की बात पर विवाद

युवती के मुताबिक सोमवार को उसने एक बार फिर युवक से शादी की बात की और कोर्ट मैरिज करने के लिए कहा। आरोप है कि इसी बात को लेकर युवक और उसके परिजनों से विवाद हो गया। युवती ने आरोप लगाया कि विवाद बढ़ने पर युवक और उसके परिवार के लोगों ने उसके तथा उसके परिजनों के साथ मारपीट की। पीड़िता का आरोप है कि मारपीट के बाद युवक ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। युवती के मुताबिक युवक ने कहा कि वह शादी नहीं करेगा और उसे जो करना है, कर ले।

तहरीर मिलने के बाद जांच शुरू

घटना के बाद युवती अपने परिजनों के साथ इटवा थाने पहुंची। उसने पुलिस को तहरीर देकर पूरे मामले की जांच कराने और आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष इटवा अनिल कुमार दुबे ने बताया कि युवती की तहरीर मिली है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित खबरें

रेप 📍 सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर में रिश्ता शर्मसार : 6 साल की मासूम भतीजी को टॉफी का लालच देकर छत पर ले गया 'दरिंदा चाचा', रेप के बाद मचा हड़कं...

और पढ़ें →
6 साल की मासूम भतीजी को टॉफी का लालच देकर छत पर ले गया 'दरिंदा चाचा', रेप के बाद मचा हड़कंप; 24 घंटे में दबोचा गया आरोपी
रेप 📍 सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर में टॉफी का लालच देकर चाचा ने 6 साल की मासूम से की दरिंदगी: भाई की आवाज सुनते ही छोड़कर भागा आरोपी, केस दर्ज

और पढ़ें →
 भाई की आवाज सुनते ही छोड़कर भागा आरोपी, केस दर्ज