TaraiTimes
सिद्धार्थनगर का अपना समाचार संसार
होम एडमिनिस्ट्रेटिव कंर्टोवर्सी कॉरपोरेट एक्सीडेंट करप्शन डोमेस्टिक वाइलेंस मर्डर रेड रेप रॉबरी सुसाइड क्राइम (अन्य) एजुकेशन हेल्थ अपडेट मोटिवेशनल नेचुरल क्लेमिटी पॉलिटिकल प्रोटेस्ट रिलीजन सोशल वेलफेयर स्टार्टअप ट्रैवेल अन्य
🔐 स्टाफ लॉगिन

सिद्धार्थनगर के स्कूलों में सुस्त नामांकन पर DM का बड़ा एक्शन: 7 BEO को नोटिस के निर्देश, बोले- एक भी बच्चा शिक्षा से बाहर नहीं रहना चाहिए

 7 BEO को नोटिस के निर्देश, बोले- एक भी बच्चा शिक्षा से बाहर नहीं रहना चाहिए

सिद्धार्थनगर में बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में शनिवार को जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. ने शिक्षा व्यवस्था की प्रगति पर सख्त रुख अपनाया। नामांकन अभियान की धीमी रफ्तार पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने सात खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही स्पष्ट कहा कि जिले का कोई भी बच्चा स्कूल और आंगनबाड़ी से वंचित नहीं रहना चाहिए। सिद्धार्थ सभागार में आयोजित बैठक में मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह भी मौजूद रहे। बैठक के दौरान पीएम श्री स्कूल, मुख्यमंत्री मॉडल विद्यालय, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, निर्माण कार्यों और नामांकन अभियान की विस्तृत समीक्षा की गई।

नामांकन में सुस्ती पर फटकार

समीक्षा के दौरान पाया गया कि जोगिया, इटवा, डुमरियागंज और खुनियांव ब्लॉक में विद्यालयों में नामांकन की प्रगति अपेक्षा से कम है। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। वहीं 3 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों का नामांकन कम होने पर बांसी, मिठवल और बर्डपुर के बीईओ को भी नोटिस देने के आदेश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि शिक्षा विभाग की प्राथमिकता यह होनी चाहिए कि कोई भी पात्र बच्चा स्कूल जाने से वंचित न रहे।

PM श्री स्कूलों की होगी सघन जांच

बैठक में पीएम श्री स्कूल फेज-1 और फेज-2 के विभिन्न मानकों की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि टीम गठित कर सभी पीएम श्री विद्यालयों का सघन निरीक्षण कराया जाए और निरीक्षण रिपोर्ट जल्द उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों का भी नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री मॉडल एवं अभ्युदय कंपोजिट विद्यालयों के निर्माण कार्यों में तेजी लाने को कहा। प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के पुनर्निर्माण, दिव्यांग शौचालय, अतिरिक्त डॉर्मेट्री, कंप्यूटर लैब सहित लंबित निर्माण कार्यों को शीघ्र पूरा कर हैंडओवर कराने के निर्देश भी दिए।

हर बच्चे तक पहुंचे शिक्षा

समीक्षा में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक जिले में 44,974 बच्चों का नामांकन किया जा चुका है। इस पर जिलाधिकारी ने और तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा कि 3 से 6 वर्ष तक के सभी बच्चों का आंगनबाड़ी केंद्रों तथा 5 से 6 वर्ष के बच्चों का विद्यालयों में शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने जिला एवं ब्लॉक स्तरीय टास्क फोर्स को नियमित विद्यालय निरीक्षण करने और निपुण लक्ष्य की गाइडलाइन का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश भी दिए। बैठक में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार, डीसी मनरेगा संदीप सिंह, सभी खंड शिक्षा अधिकारी तथा शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें

एडमिनिस्ट्रेटिव 📍 Siddharthnagar

नौगढ़ में बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे डीएम: संगलदीप-बैरवानानकार में ग्रामीणों से जाना हाल, फसल सर्वे और राहत वितरण के निर्देश

और पढ़ें →
 संगलदीप-बैरवानानकार में ग्रामीणों से जाना हाल, फसल सर्वे और राहत वितरण के निर्देश
एडमिनिस्ट्रेटिव 📍 Itwa, Siddharthnagar

सिद्धार्थनगर में थानों की औचक जांच, लंबित विवेचनाओं पर सीओ सख्त: गोल्हौरा में मालखाना-हेल्पडेस्क का निरीक्षण, मिश्रौलिया में विवेचकों को दिए निर्देश

और पढ़ें →
गोल्हौरा में मालखाना-हेल्पडेस्क का निरीक्षण, मिश्रौलिया में विवेचकों को दिए निर्देश
एडमिनिस्ट्रेटिव 📍 Itwa, Siddharthnagar

सिद्धार्थनगर में गैंगस्टर आरोपी के घर पुलिस ने चस्पा की उद्घोषणा: डुगडुगी पिटवाकर गांव में कराया ऐलान, 3 अक्टूबर को कोर्ट में पेश होने का आदेश

और पढ़ें →
 डुगडुगी पिटवाकर गांव में कराया ऐलान, 3 अक्टूबर को कोर्ट में पेश होने का आदेश
एडमिनिस्ट्रेटिव 📍 सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर में बाणगंगा का पानी घटा, फिर भी बांधों पर निगरानी के निर्देश: डीएम ने मोटरबोट से बाढ़ प्रभावित गांवों का लिया जायजा, गर्भवती महिलाओं को पहले सुरक्षित क...

और पढ़ें →
 डीएम ने मोटरबोट से बाढ़ प्रभावित गांवों का लिया जायजा, गर्भवती महिलाओं को पहले सुरक्षित करने को कहा