TaraiTimes
सिद्धार्थनगर का अपना समाचार संसार
होम एडमिनिस्ट्रेटिव कंर्टोवर्सी कॉरपोरेट एक्सीडेंट करप्शन डोमेस्टिक वाइलेंस मर्डर रेड रेप रॉबरी सुसाइड क्राइम (अन्य) एजुकेशन हेल्थ अपडेट मोटिवेशनल नेचुरल क्लेमिटी पॉलिटिकल प्रोटेस्ट रिलीजन सोशल वेलफेयर स्टार्टअप ट्रैवेल अन्य
🔐 स्टाफ लॉगिन

इटवा पुलिस को मिली सफलता: 62 वर्षीय दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग से रेप और पॉक्सो एक्ट में भेजा गया जेल

62 वर्षीय दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग से रेप और पॉक्सो एक्ट में भेजा गया जेल

सिद्धार्थनगर। इटवा थाना पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे 62 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है। पुलिस के अनुसार, थाना इटवा में दर्ज मुकदमा संख्या 124/2026 के तहत धारा 65(2), 74, 75(1) बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की धारा 5/6/9एम/10 के तहत कार्रवाई की जा रही थी। मामले में आरोपी हनीफ उर्फ जल्ले (62) पुत्र हकीकुल्लाह, निवासी चौबेपुर, थाना इटवा, जनपद सिद्धार्थनगर, की पुलिस को तलाश थी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्र के नेतृत्व में इटवा पुलिस ने आरोपी को 23 जून को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद मंगलवार को उसे माननीय न्यायालय, सिद्धार्थनगर में पेश किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी की कार्रवाई उपनिरीक्षक चन्द्रशेखर पाण्डेय और कांस्टेबल अमित वर्मा की टीम ने की। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नाबालिगों के खिलाफ अपराध करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और ऐसे मामलों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराधों पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

संबंधित खबरें

एडमिनिस्ट्रेटिव 📍 Siddharthnagar

नौगढ़ में बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे डीएम: संगलदीप-बैरवानानकार में ग्रामीणों से जाना हाल, फसल सर्वे और राहत वितरण के निर्देश

और पढ़ें →
 संगलदीप-बैरवानानकार में ग्रामीणों से जाना हाल, फसल सर्वे और राहत वितरण के निर्देश
एडमिनिस्ट्रेटिव 📍 Itwa, Siddharthnagar

सिद्धार्थनगर में थानों की औचक जांच, लंबित विवेचनाओं पर सीओ सख्त: गोल्हौरा में मालखाना-हेल्पडेस्क का निरीक्षण, मिश्रौलिया में विवेचकों को दिए निर्देश

और पढ़ें →
गोल्हौरा में मालखाना-हेल्पडेस्क का निरीक्षण, मिश्रौलिया में विवेचकों को दिए निर्देश
एडमिनिस्ट्रेटिव 📍 Itwa, Siddharthnagar

सिद्धार्थनगर में गैंगस्टर आरोपी के घर पुलिस ने चस्पा की उद्घोषणा: डुगडुगी पिटवाकर गांव में कराया ऐलान, 3 अक्टूबर को कोर्ट में पेश होने का आदेश

और पढ़ें →
 डुगडुगी पिटवाकर गांव में कराया ऐलान, 3 अक्टूबर को कोर्ट में पेश होने का आदेश
एडमिनिस्ट्रेटिव 📍 सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर में बाणगंगा का पानी घटा, फिर भी बांधों पर निगरानी के निर्देश: डीएम ने मोटरबोट से बाढ़ प्रभावित गांवों का लिया जायजा, गर्भवती महिलाओं को पहले सुरक्षित क...

और पढ़ें →
 डीएम ने मोटरबोट से बाढ़ प्रभावित गांवों का लिया जायजा, गर्भवती महिलाओं को पहले सुरक्षित करने को कहा