TaraiTimes
सिद्धार्थनगर का अपना समाचार संसार
होम एडमिनिस्ट्रेटिव कंर्टोवर्सी कॉरपोरेट एक्सीडेंट करप्शन डोमेस्टिक वाइलेंस मर्डर रेड रेप रॉबरी सुसाइड क्राइम (अन्य) एजुकेशन हेल्थ अपडेट मोटिवेशनल नेचुरल क्लेमिटी पॉलिटिकल प्रोटेस्ट रिलीजन सोशल वेलफेयर स्टार्टअप ट्रैवेल अन्य
🔐 स्टाफ लॉगिन

सिद्धार्थनगर में रिश्ता शर्मसार : 6 साल की मासूम भतीजी को टॉफी का लालच देकर छत पर ले गया 'दरिंदा चाचा', रेप के बाद मचा हड़कंप; 24 घंटे में दबोचा गया आरोपी

6 साल की मासूम भतीजी को टॉफी का लालच देकर छत पर ले गया 'दरिंदा चाचा', रेप के बाद मचा हड़कंप; 24 घंटे में दबोचा गया आरोपी

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले के त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने मानवता को शर्मसार कर दिया है। यहां एक कलयुगी चाचा ने अपने ही परिवार की 6 साल की मासूम भतीजी के साथ दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद इलाके में आक्रोश है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

​खेत में थे माता-पिता, घर में थी मासूम

​घटना गुरुवार दोपहर की है। बच्ची के माता-पिता धान की रोपाई के काम से खेत में गए हुए थे। घर पर मासूम अपने भाई के साथ थी। बच्ची का भाई एक कमरे में मोबाइल फोन चलाने में व्यस्त था। इसी दौरान रिश्ते में चाचा लगने वाले 28 वर्षीय राजेश कुमार की नियत डोल गई। उसने खेल रही 6 साल की मासूम को बहला-फुसलाकर टॉफी का लालच दिया और उसे छत पर ले गया। वहां उसने मासूम के साथ दरिंदगी की सारी हदें पार कर दीं।

भाई की सतर्कता से खुला राज

​छत पर हो रही दरिंदगी के दौरान मासूम के चिल्लाने की आवाज नीचे कमरे में मोबाइल चला रहे उसके भाई को सुनाई दी। जब भाई ने छत पर जाकर देखा, तो उसके होश उड़ गए। उसने देखा कि आरोपी चाचा मासूम के साथ गलत काम कर रहा था। भाई को देखते ही आरोपी वहां से भाग निकला। मासूम की हालत गंभीर थी। भाई ने तत्काल खेत में काम कर रहे परिजनों को सूचना दी। घर पहुंचे परिजनों ने बच्ची की नाजुक स्थिति को देखते हुए पुलिस को सूचित किया।

​मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज

​सूचना मिलते ही त्रिलोकपुर पुलिस मौके पर पहुंची। मासूम को तत्काल पुलिस अभिरक्षा में उपचार के लिए माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज, सिद्धार्थनगर भेजा गया, जहां फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर तत्काल मुकदमा दर्ज कर लिया।

​24 घंटे में पुलिस का एक्शन: दरिंदा सलाखों के पीछे

​वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक कुमार महाजन के निर्देशन में पुलिस ने इस मामले को 'टॉप प्रायोरिटी' पर लिया। अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद और क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज बृजेश कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण में त्रिलोकपुर थाना प्रभारी निरीक्षक हरेकृष्ण उपाध्याय की टीम गठित की गई। ​पुलिस टीम ने दबिश देकर शुक्रवार को वांछित अभियुक्त राजेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ मु.अ.सं. 126/2026 धारा 65(2) बीएनएस और 5/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

​गिरफ्तारी टीम

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक हरे कृष्ण उपाध्याय, हेड कांस्टेबल सरोज कुमार यादव, आरक्षी विशाल बौद्ध और आरक्षी कृष्ण कुमार की मुख्य भूमिका रही।  

संबंधित खबरें

रेप 📍 सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर में टॉफी का लालच देकर चाचा ने 6 साल की मासूम से की दरिंदगी: भाई की आवाज सुनते ही छोड़कर भागा आरोपी, केस दर्ज

और पढ़ें →
 भाई की आवाज सुनते ही छोड़कर भागा आरोपी, केस दर्ज