TaraiTimes
सिद्धार्थनगर का अपना समाचार संसार
होम एडमिनिस्ट्रेटिव कंर्टोवर्सी कॉरपोरेट एक्सीडेंट करप्शन डोमेस्टिक वाइलेंस मर्डर रेड रेप रॉबरी सुसाइड क्राइम (अन्य) एजुकेशन हेल्थ अपडेट मोटिवेशनल नेचुरल क्लेमिटी पॉलिटिकल प्रोटेस्ट रिलीजन सोशल वेलफेयर स्टार्टअप ट्रैवेल अन्य
🔐 स्टाफ लॉगिन

बिस्कोहर में सेवा संकल्प अभियान : 5 पीएम आवास लाभार्थियों को मिली घर की चाबी, पात्रों को आयुष्मान कार्ड भी बांटे

 5 पीएम आवास लाभार्थियों को मिली घर की चाबी, पात्रों को आयुष्मान कार्ड भी बांटे

सिद्धार्थनगर के नगर पंचायत बिस्कोहर परिसर में बुधवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े लाभार्थियों के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें प्रधानमंत्री आवास योजना, वृद्धावस्था व दिव्यांग पेंशन और पीएम स्वनिधि योजना समेत विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को लाभ और प्रमाण पत्र दिए गए। कार्यक्रम का संयोजन नगर पंचायत अध्यक्ष अजय गुप्ता ने किया, जबकि संचालन राम नरेश पासवान ने किया। मुख्य अतिथि पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

पांच परिवारों को मिली नए घर की चाबी

कार्यक्रम में पीएम आवास योजना के लाभार्थी पांचू, प्रमोद, पिंटू प्रजापति, पंकज और राकेश को उनके नवनिर्मित मकानों की चाबियां सौंपी गईं। घर की चाबी मिलने पर लाभार्थियों में खुशी दिखाई दी। इसके साथ ही लल्लू, रमेश पाठक और सफाई मित्र राजकुमारी भीखी समेत अन्य पात्र लोगों को विभिन्न योजनाओं से जुड़े प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

पात्र लोगों को बांटे आयुष्मान कार्ड

कार्यक्रम के दौरान पात्र नागरिकों को आयुष्मान भारत योजना के तहत निशुल्क आयुष्मान कार्ड भी वितरित किए गए। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक जानकारी भी दी।

अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने पर जोर

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने कहा कि सरकार की मंशा है कि कल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने पात्र लोगों से योजनाओं का लाभ लेने और संबंधित प्रक्रिया की जानकारी रखने की बात कही। नगर पंचायत अध्यक्ष अजय गुप्ता ने कहा कि बिस्कोहर नगर पंचायत के हर पात्र नागरिक को बिना भेदभाव सरकारी योजनाओं से जोड़ना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कार्यक्रम में सहयोग के लिए अधिकारियों, कर्मचारियों और क्षेत्रवासियों का आभार जताया।

बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी अखिलेश दीक्षित, कृष्णा मिश्रा, शिवजी तिवारी, बलराम मिश्रा, गोपेश दुबे, उमाकांत, रघुनन्दन, आशीष कुमार भारती, मंत राम यादव, कुट्टूर पाण्डेय, सत्य नारायण दुबे, रघुराज तिवारी, घनश्याम गुप्ता, अनूप पाण्डेय, पिंकू मोदनवाल, मोनू गुप्ता, शत्रुहन पाण्डेय, चौकी इंचार्ज अमित कुमार शाही, लीला सिंह, धीरज राय, नृपेन्द्र सिंह, सत्यम मोदनवाल, पुष्पा श्रीवास्तव और हर्षित श्रीवास्तव समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

संबंधित खबरें

पॉलिटिकल 📍 डुमरियागंज / अनिल सिंह

दीनदयाल जयंती पर एकात्म मानववाद की चर्चा: डुमरियागंज के बहेरिया में जुटे लोग, दिलीप पांडेय बोले- उनके विचार आज भी प्रासंगिक

और पढ़ें →
 डुमरियागंज के बहेरिया में जुटे लोग, दिलीप पांडेय बोले- उनके विचार आज भी प्रासंगिक
पॉलिटिकल 📍 डुमरियागंज

डुमरियागंज में भाजपा का जनसंपर्क अभियान तेज: चार गांवों में कार्यकर्ता संग पहुंचे उपेंद्र प्रताप सिंह, योजनाओं का बखान और ग्रामीणों से...

और पढ़ें →
 चार गांवों में कार्यकर्ता संग पहुंचे उपेंद्र प्रताप सिंह, योजनाओं का बखान और ग्रामीणों से सुनी समस्याएं
पॉलिटिकल 📍 इटवा/ एम. अंसारी

इटवा में सपा के सेक्टर व सह सेक्टर प्रभारियों की हुई बैठक: बूथ मजबूत करने में पर दिया गया जोर, नेता प्रतिपक्ष बोले- बूथ तक पहुंचकर जनता से लगातार संप...

और पढ़ें →
बूथ मजबूत करने में पर दिया गया जोर, नेता प्रतिपक्ष बोले- बूथ तक पहुंचकर जनता से लगातार संपर्क करें कार्यकर्ता
पॉलिटिकल 📍 डुमरियागंज/अनिल सिंह

सिद्धार्थनगर में गुरु दक्षिणा कार्यक्रम बना जनसंपर्क का मंच: भाजपा नेता उपेंद्र प्रताप सिंह ने बांटे छाते, बोले- 'सेवा ही संगठन की पहचान'

और पढ़ें →
भाजपा नेता उपेंद्र प्रताप सिंह ने बांटे छाते, बोले- 'सेवा ही संगठन की पहचान'