TaraiTimes
सिद्धार्थनगर का अपना समाचार संसार
होम एडमिनिस्ट्रेटिव कंर्टोवर्सी कॉरपोरेट एक्सीडेंट करप्शन डोमेस्टिक वाइलेंस मर्डर रेड रेप रॉबरी सुसाइड क्राइम (अन्य) एजुकेशन हेल्थ अपडेट मोटिवेशनल नेचुरल क्लेमिटी पॉलिटिकल प्रोटेस्ट रिलीजन सोशल वेलफेयर स्टार्टअप ट्रैवेल अन्य
🔐 स्टाफ लॉगिन

सिद्धार्थनगर में गौरा बाजार की शराब दुकान में चोरी का खुलासा: 4 दिन बाद चोर गिरफ्तार, शराब की पेटी, स्कैनर और नकदी बरामद

4 दिन बाद चोर गिरफ्तार, शराब की पेटी, स्कैनर और नकदी बरामद

सिद्धार्थनगर। चिल्हिया थाना क्षेत्र के गौरा बाजार स्थित देशी शराब की दुकान में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने चार दिन के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की एक पेटी देशी शराब, स्कैनर/पास मशीन और शराब बेचकर हासिल किए गए एक हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। आरोपी ने पूछताछ में चोरी की वारदात कबूल कर ली है।

पुलिस के अनुसार, 21 जून की रात गौरा बाजार स्थित देशी शराब की दुकान का ताला तोड़कर अज्ञात व्यक्ति ने तीन पेटी देशी शराब और एक स्कैनर/पास मशीन चोरी कर ली थी। मामले में दुकान संचालक की तहरीर पर चिल्हिया थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के खुलासे के लिए प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई थी।

24 और 25 जून की रात पुलिस टीम गौरा बाजार क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि शराब दुकान में चोरी करने वाला व्यक्ति मंझरिया और गौरा बाजार के बीच स्थित पुलिया की ओर देशी शराब लेकर जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और एक व्यक्ति को प्लास्टिक की बोरी के साथ पकड़ लिया।

पूछताछ में उसने अपनी पहचान सिकन्दर (30) पुत्र स्वर्गीय दुख्खी, निवासी गौरा बाजार, थाना चिल्हिया, जनपद सिद्धार्थनगर के रूप में बताई। तलाशी के दौरान उसके पास से एक पेटी देशी शराब, स्कैनर/पास मशीन और एक हजार रुपये नकद बरामद हुए।

आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उसने 21 जून की रात ईंट से दुकान का ताला तोड़कर चोरी की थी। उसने बताया कि चोरी की गई तीन पेटियों में से दो पेटी शराब राहगीरों को बेच दी थी और बरामद एक हजार रुपये उसी बिक्री से मिले थे। वह बची हुई शराब बेचने जा रहा था, तभी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय भेज दिया है। घटना के शीघ्र खुलासे को पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है।

संबंधित खबरें

एडमिनिस्ट्रेटिव 📍 Siddharthnagar

नौगढ़ में बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे डीएम: संगलदीप-बैरवानानकार में ग्रामीणों से जाना हाल, फसल सर्वे और राहत वितरण के निर्देश

और पढ़ें →
 संगलदीप-बैरवानानकार में ग्रामीणों से जाना हाल, फसल सर्वे और राहत वितरण के निर्देश
एडमिनिस्ट्रेटिव 📍 Itwa, Siddharthnagar

सिद्धार्थनगर में थानों की औचक जांच, लंबित विवेचनाओं पर सीओ सख्त: गोल्हौरा में मालखाना-हेल्पडेस्क का निरीक्षण, मिश्रौलिया में विवेचकों को दिए निर्देश

और पढ़ें →
गोल्हौरा में मालखाना-हेल्पडेस्क का निरीक्षण, मिश्रौलिया में विवेचकों को दिए निर्देश
एडमिनिस्ट्रेटिव 📍 Itwa, Siddharthnagar

सिद्धार्थनगर में गैंगस्टर आरोपी के घर पुलिस ने चस्पा की उद्घोषणा: डुगडुगी पिटवाकर गांव में कराया ऐलान, 3 अक्टूबर को कोर्ट में पेश होने का आदेश

और पढ़ें →
 डुगडुगी पिटवाकर गांव में कराया ऐलान, 3 अक्टूबर को कोर्ट में पेश होने का आदेश
एडमिनिस्ट्रेटिव 📍 सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर में बाणगंगा का पानी घटा, फिर भी बांधों पर निगरानी के निर्देश: डीएम ने मोटरबोट से बाढ़ प्रभावित गांवों का लिया जायजा, गर्भवती महिलाओं को पहले सुरक्षित क...

और पढ़ें →
 डीएम ने मोटरबोट से बाढ़ प्रभावित गांवों का लिया जायजा, गर्भवती महिलाओं को पहले सुरक्षित करने को कहा