TaraiTimes
सिद्धार्थनगर का अपना समाचार संसार
होम एडमिनिस्ट्रेटिव कंर्टोवर्सी कॉरपोरेट एक्सीडेंट करप्शन डोमेस्टिक वाइलेंस मर्डर रेड रेप रॉबरी सुसाइड क्राइम (अन्य) एजुकेशन हेल्थ अपडेट मोटिवेशनल नेचुरल क्लेमिटी पॉलिटिकल प्रोटेस्ट रिलीजन सोशल वेलफेयर स्टार्टअप ट्रैवेल अन्य
🔐 स्टाफ लॉगिन

हिट एंड रन का एक और शिकार: 3 दिन जिंदगी से लड़ा बाइक सवार, एम्स में मौत; गांव पहुंचा शव तो मचा कोहराम

3 दिन जिंदगी से लड़ा बाइक सवार, एम्स में मौत; गांव पहुंचा शव तो मचा कोहराम

सिद्धार्थनगर जिले के ढेबरुआ थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर हुए हिट एंड रन हादसे में घायल बाइक सवार की इलाज के दौरान मौत हो गई। तीन दिन तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद गोरखपुर एम्स में रविवार सुबह उसने अंतिम सांस ली। दोपहर में शव गांव पहुंचते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

तुलसीयापुर से लौटते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार सेवरा गांव निवासी शिव पूजन चौधरी उर्फ एसपी चौधरी (45), पुत्र राम चरित्र चौधरी, 10 जुलाई की देर रात किसी काम से तुलसीयापुर चौराहे गए थे। घर लौटते समय ढेबरुआ थाना क्षेत्र के पिकौरा गांव के पास नेशनल हाईवे पर किसी अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया, जबकि शिव पूजन गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।

प्राथमिक इलाज के बाद एम्स किया गया था रेफर

राहगीरों ने घायल को तत्काल बढ़नी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत देखते हुए माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां से बेहतर इलाज के लिए उन्हें गोरखपुर एम्स भेजा गया। लगातार तीन दिन तक इलाज चलने के बावजूद रविवार 12 जुलाई की सुबह उनकी मौत हो गई।

तीन बेटों के सिर से उठा पिता का साया

मृतक अपने पीछे पत्नी और तीन नाबालिग बेटों को छोड़ गए हैं। शव गांव पहुंचते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। अंतिम संस्कार क्षेत्र के चरगहवा नदी स्थित श्मशान घाट पर गमगीन माहौल में किया गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण और शुभचिंतक अंतिम यात्रा में शामिल हुए तथा शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।

पुलिस को तहरीर का इंतजार

ढेबरुआ थाना प्रभारी दुर्गा प्रसाद ने बताया कि मामले में अभी तक कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने के बाद अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि हादसे के कारणों और फरार वाहन की पहचान के लिए भी जांच की जाएगी।

संबंधित खबरें

एक्सीडेंट 📍 सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर में 43वीं वाहिनी एसएसबी कैंप के सामने कार ने बाइक को मारी सीधी टक्कर: दो युवक गंभीर; चालक वाहन समेत फरार

और पढ़ें →
 दो युवक गंभीर; चालक वाहन समेत फरार
एक्सीडेंट 📍 सिद्धार्थनगर

अयोध्या दर्शन से लौटते समय हादसा: पति बचा, ट्रक के पहिए तले चली गई पत्नी की जान, मचा कोहराम

और पढ़ें →
पति बचा, ट्रक के पहिए तले चली गई पत्नी की जान, मचा कोहराम
एक्सीडेंट 📍 Itwa, Siddharthnagar

सिद्धार्थनगर में रफ्तार बनी जानलेवा: पेड़ से टकराई बाइक, 17 वर्षीय किशोर की मौत; साथी गंभीर घायल

और पढ़ें →
पेड़ से टकराई बाइक, 17 वर्षीय किशोर की मौत; साथी गंभीर घायल
एक्सीडेंट 📍 सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर में धान की रोपाई कर लौट रहे किसान की मौत: बेटे ने लगाया रंजिश में बाइक से कुचलने का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया केस

और पढ़ें →
 बेटे ने लगाया रंजिश में बाइक से कुचलने का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया केस