सिद्धार्थनगर का अपना समाचार संसार
लॉगिन
होम एडमिनिस्ट्रेटिव कंर्टोवर्सी कॉरपोरेट एक्सीडेंट करप्शन डोमेस्टिक वाइलेंस मर्डर रेड रेप रॉबरी सुसाइड क्राइम (अन्य) एजुकेशन हेल्थ अपडेट मोटिवेशनल नेचुरल क्लेमिटी पॉलिटिकल प्रोटेस्ट रिलीजन सोशल वेलफेयर स्टार्टअप ट्रैवेल अन्य

इटवा ब्लॉक सभागार में क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई : 24.21 करोड़ का बजट पास, विकास कार्यों पर जोर

24.21 करोड़ का बजट पास, विकास कार्यों पर जोर
इटवा ब्लॉक सभागार में शुक्रवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक ब्लॉक प्रमुख सूर्यमती पाण्डेय की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में वित्तीय वर्ष के लिए 24.21 करोड़ रुपये के बजट को सर्वसम्मति से मंजूरी प्रदान की गई। बैठक के दौरान क्षेत्र के विकास कार्यों, जनहित योजनाओं तथा पंचायत स्तर पर संचालित कार्यक्रमों की प्रगति पर भी चर्चा हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय ने क्षेत्रीय विकास को गति देने, सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि पंचायतों की मजबूती और पारदर्शी कार्यप्रणाली से ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को नई दिशा मिल सकती है। बैठक के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित प्रस्तावों और विकास योजनाओं पर विचार-विमर्श किया गया। सदस्यों ने क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं तथा उनके समाधान को लेकर अपने सुझाव भी रखे। इसके बाद आगामी विकास कार्यों के लिए प्रस्तावित 24.21 करोड़ रुपये के बजट को स्वीकृति दी गई। बीडीओ मार्कण्डेय पाण्डेय ने बैठक में विभागीय योजनाओं और प्रस्तावित कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्वीकृत बजट के माध्यम से क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और ग्रामीण विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। बैठक में अंश राकेश पाण्डेय, शोभित पाण्डेय, राम कृपाल चौधरी, बबलू खान, सुशील तिवारी, रियाज, मनोहर, आदलत, रामानंद, मनोज समेत क्षेत्र पंचायत के सदस्य मौजूद रहे।  

📰 संबंधित खबरें

पीएम किसान की किस्त पहुंची, मखाना खेती पर दिया गया जोर
एडमिनिस्ट्रेटिव 📍 इटवा

पीएम किसान की किस्त पहुंची, मखाना खेती पर दिया गया जोर

20 June 2026, 02:15 PM और पढ़ें →
नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को आजीवन कारावास की कठोर सजा, ₹50 हजार का जुर्माना
एडमिनिस्ट्रेटिव 📍 इटवा सिद्धार्थनगर

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को आजीवन कारावास की कठोर सजा, ₹50 हजार का जुर्माना

20 June 2026, 01:07 PM और पढ़ें →
इटवा कस्बे में फ्लैग मार्च कर परखी सुरक्षा व्यवस्था, कहा, मोहर्रम पर्व पर खलल डालने वालों की नही होगी खैर
एडमिनिस्ट्रेटिव 📍 इटवा

इटवा कस्बे में फ्लैग मार्च कर परखी सुरक्षा व्यवस्था, कहा, मोहर्रम पर्व पर खलल डा...

20 June 2026, 12:19 PM और पढ़ें →
तीन आरोपित गिरफ्तार, गड़ासा बरामद
एडमिनिस्ट्रेटिव 📍 सिद्धार्थनगर

तीन आरोपित गिरफ्तार, गड़ासा बरामद

20 June 2026, 11:42 AM और पढ़ें →