TaraiTimes
सिद्धार्थनगर का अपना समाचार संसार
होम एडमिनिस्ट्रेटिव कंर्टोवर्सी कॉरपोरेट एक्सीडेंट करप्शन डोमेस्टिक वाइलेंस मर्डर रेड रेप रॉबरी सुसाइड क्राइम (अन्य) एजुकेशन हेल्थ अपडेट मोटिवेशनल नेचुरल क्लेमिटी पॉलिटिकल प्रोटेस्ट रिलीजन सोशल वेलफेयर स्टार्टअप ट्रैवेल अन्य
🔐 स्टाफ लॉगिन

नेपाल सीमा पर खाद-तंबाकू तस्करी पर SSB का बड़ा प्रहार: 230 किलो माल, दो बाइक और दो तस्कर दबोचे

230 किलो माल, दो बाइक और दो तस्कर दबोचे

सिद्धार्थनगर। भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) को मंगलवार को दो बड़ी सफलताएं मिलीं। अलग-अलग कार्रवाई में एसएसबी ने 190 किलोग्राम उर्वरक और 40 किलोग्राम तंबाकू के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर दो मोटरसाइकिलें भी जब्त कर लीं। पकड़े गए दोनों मामलों में बरामद सामान और आरोपियों को आगे की कार्रवाई के लिए सीमा शुल्क विभाग को सौंप दिया गया है।


पहली कार्रवाई सीमा चौकी खूनवा क्षेत्र में हुई। विशेष सूचना के आधार पर एसएसबी जवान सीमा स्तंभ संख्या 554/1 के निकट करहिया गांव के पास गश्त कर रहे थे। इसी दौरान एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर खाद लादकर भारत से नेपाल की ओर जाता दिखाई दिया। गश्ती दल को देखकर वह घबरा गया और मोटरसाइकिल छोड़कर भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन जवानों ने पीछा कर उसे दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सूरज पुत्र श्रीराम, निवासी ग्राम गुजरौलिया, पोस्ट चेतरा, थाना शोहरतगढ़, जनपद सिद्धार्थनगर बताया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से दो बोरी यूरिया खाद, जिनका कुल वजन 90 किलोग्राम, और दो बोरी डीएपी खाद, जिनका कुल वजन 100 किलोग्राम पाया गया। इस तरह कुल 190 किलोग्राम उर्वरक और एक होंडा ड्रीम मोटरसाइकिल बरामद की गई।


उधर, दूसरी कार्रवाई सीमा चौकी ककरहवा क्षेत्र में की गई। सीमा स्तंभ संख्या 545/1 के पास एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर बोरी लादकर नेपाल की ओर जाता दिखाई दिया। रोककर जांच करने पर बोरी में तंबाकू की पत्तियां मिलीं। संबंधित दस्तावेज मांगे जाने पर वह कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका।पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अब्दुल गनी पुत्र मोहम्मद सिद्दीकी (67 वर्ष), निवासी ग्राम कलवारी, थाना बर्डपुर नंबर-1, जनपद सिद्धार्थनगर बताया। उसने स्वीकार किया कि वह तंबाकू नेपाल के रुपन्देही जिले के मोगलहवा क्षेत्र में बेचने के लिए ले जा रहा था। मौके पर वजन कराने पर तंबाकू की मात्रा 40 किलोग्राम पाई गई। एसएसबी ने तंबाकू और हीरो होंडा स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया।


एसएसबी अधिकारियों ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा पर खाद, तंबाकू, नशीले पदार्थ, मानव तस्करी, अवैध मुद्रा और वन्यजीव उत्पादों की तस्करी रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। हाल के दिनों में सीमा पर निगरानी और गश्त बढ़ाए जाने से तस्करों की गतिविधियों पर लगातार अंकुश लगाया जा रहा है। दोनों मामलों में सीमा शुल्क विभाग द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित खबरें

एडमिनिस्ट्रेटिव 📍 Siddharthnagar

नौगढ़ में बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे डीएम: संगलदीप-बैरवानानकार में ग्रामीणों से जाना हाल, फसल सर्वे और राहत वितरण के निर्देश

और पढ़ें →
 संगलदीप-बैरवानानकार में ग्रामीणों से जाना हाल, फसल सर्वे और राहत वितरण के निर्देश
एडमिनिस्ट्रेटिव 📍 Itwa, Siddharthnagar

सिद्धार्थनगर में थानों की औचक जांच, लंबित विवेचनाओं पर सीओ सख्त: गोल्हौरा में मालखाना-हेल्पडेस्क का निरीक्षण, मिश्रौलिया में विवेचकों को दिए निर्देश

और पढ़ें →
गोल्हौरा में मालखाना-हेल्पडेस्क का निरीक्षण, मिश्रौलिया में विवेचकों को दिए निर्देश
एडमिनिस्ट्रेटिव 📍 Itwa, Siddharthnagar

सिद्धार्थनगर में गैंगस्टर आरोपी के घर पुलिस ने चस्पा की उद्घोषणा: डुगडुगी पिटवाकर गांव में कराया ऐलान, 3 अक्टूबर को कोर्ट में पेश होने का आदेश

और पढ़ें →
 डुगडुगी पिटवाकर गांव में कराया ऐलान, 3 अक्टूबर को कोर्ट में पेश होने का आदेश
एडमिनिस्ट्रेटिव 📍 सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर में बाणगंगा का पानी घटा, फिर भी बांधों पर निगरानी के निर्देश: डीएम ने मोटरबोट से बाढ़ प्रभावित गांवों का लिया जायजा, गर्भवती महिलाओं को पहले सुरक्षित क...

और पढ़ें →
 डीएम ने मोटरबोट से बाढ़ प्रभावित गांवों का लिया जायजा, गर्भवती महिलाओं को पहले सुरक्षित करने को कहा