TaraiTimes
सिद्धार्थनगर का अपना समाचार संसार
होम एडमिनिस्ट्रेटिव कंर्टोवर्सी कॉरपोरेट एक्सीडेंट करप्शन डोमेस्टिक वाइलेंस मर्डर रेड रेप रॉबरी सुसाइड क्राइम (अन्य) एजुकेशन हेल्थ अपडेट मोटिवेशनल नेचुरल क्लेमिटी पॉलिटिकल प्रोटेस्ट रिलीजन सोशल वेलफेयर स्टार्टअप ट्रैवेल अन्य
🔐 स्टाफ लॉगिन

सिद्धार्थनगर में फिटनेस खत्म स्कूल वाहनों पर सख्ती: 15 दिन का अभियान खत्म, अब सीधे चालान और जब्ती की चेतावनी

15 दिन का अभियान खत्म, अब सीधे चालान और जब्ती की चेतावनी

सिद्धार्थनगर में फिटनेस समाप्त होने के बावजूद चल रहे स्कूल वाहनों पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. ने स्पष्ट किया है कि जिन स्कूल प्रबंधनों ने अब तक अपने वाहनों की फिटनेस नहीं कराई है, उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही यदि ऐसे वाहन सड़क पर संचालित मिले तो उनका चालान करने और वाहन को निरुद्ध करने की कार्रवाई भी की जाएगी। अपर मुख्य सचिव, परिवहन विभाग के निर्देश पर जिले में 1 अप्रैल से 15 अप्रैल 2026 तक स्कूल वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया था। अभियान के दौरान ऐसे कई वाहन चिन्हित किए गए, जिनके दस्तावेज अधूरे हैं या उनकी फिटनेस की अवधि समाप्त हो चुकी है।प्रशासन के अनुसार स्कूल वाहनों की निगरानी उत्तर प्रदेश इंटीग्रेटेड स्कूल व्हीकल मॉनिटरिंग पोर्टल (UPISVMP) के माध्यम से की जा रही है। इस पोर्टल की मॉनीटरिंग जिलास्तर के अधिकारियों के साथ-साथ शिक्षा विभाग और परिवहन विभाग के मुख्यालय स्तर के अधिकारी भी कर रहे हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि फिटनेस समाप्त वाहनों के संबंध में परिवहन विभाग की ओर से संबंधित स्कूलों को कई बार नोटिस भेजे गए। इसके अलावा दूरभाष पर संपर्क करने और व्यक्तिगत रूप से विद्यालय जाकर प्रबंधन को अवगत कराने के बावजूद कई स्कूलों ने अब तक अपने वाहनों की फिटनेस नहीं कराई है।प्रशासन ने सभी स्कूल प्रबंधकों को अंतिम चेतावनी देते हुए कहा है कि वे तत्काल अपने विद्यालय वाहनों की फिटनेस कराना सुनिश्चित करें। बच्चों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। यदि फिटनेस समाप्त वाहन संचालन करते पाए गए तो संबंधित वाहन के विरुद्ध कार्रवाई के साथ-साथ विद्यालय प्रबंधन को भी कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित स्कूल प्रबंधन की होगी।

संबंधित खबरें

एडमिनिस्ट्रेटिव 📍 Siddharthnagar

नौगढ़ में बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे डीएम: संगलदीप-बैरवानानकार में ग्रामीणों से जाना हाल, फसल सर्वे और राहत वितरण के निर्देश

और पढ़ें →
 संगलदीप-बैरवानानकार में ग्रामीणों से जाना हाल, फसल सर्वे और राहत वितरण के निर्देश
एडमिनिस्ट्रेटिव 📍 Itwa, Siddharthnagar

सिद्धार्थनगर में थानों की औचक जांच, लंबित विवेचनाओं पर सीओ सख्त: गोल्हौरा में मालखाना-हेल्पडेस्क का निरीक्षण, मिश्रौलिया में विवेचकों को दिए निर्देश

और पढ़ें →
गोल्हौरा में मालखाना-हेल्पडेस्क का निरीक्षण, मिश्रौलिया में विवेचकों को दिए निर्देश
एडमिनिस्ट्रेटिव 📍 Itwa, Siddharthnagar

सिद्धार्थनगर में गैंगस्टर आरोपी के घर पुलिस ने चस्पा की उद्घोषणा: डुगडुगी पिटवाकर गांव में कराया ऐलान, 3 अक्टूबर को कोर्ट में पेश होने का आदेश

और पढ़ें →
 डुगडुगी पिटवाकर गांव में कराया ऐलान, 3 अक्टूबर को कोर्ट में पेश होने का आदेश
एडमिनिस्ट्रेटिव 📍 सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर में बाणगंगा का पानी घटा, फिर भी बांधों पर निगरानी के निर्देश: डीएम ने मोटरबोट से बाढ़ प्रभावित गांवों का लिया जायजा, गर्भवती महिलाओं को पहले सुरक्षित क...

और पढ़ें →
 डीएम ने मोटरबोट से बाढ़ प्रभावित गांवों का लिया जायजा, गर्भवती महिलाओं को पहले सुरक्षित करने को कहा