सिद्धार्थनगर का अपना समाचार संसार
लॉगिन
होम एडमिनिस्ट्रेटिव कंर्टोवर्सी कॉरपोरेट एक्सीडेंट करप्शन डोमेस्टिक वाइलेंस मर्डर रेड रेप रॉबरी सुसाइड क्राइम (अन्य) एजुकेशन हेल्थ अपडेट मोटिवेशनल नेचुरल क्लेमिटी पॉलिटिकल प्रोटेस्ट रिलीजन सोशल वेलफेयर स्टार्टअप ट्रैवेल अन्य

इटवा में सम्पूर्ण समाधान दिवस: 102 मामलों में से सिर्फ 9 मामलों का हुआ निस्तारण, बोले डीएम, मामलों के निस्तारण में देरी पर नपेंगे अफसर

102 मामलों में से सिर्फ 9 मामलों का हुआ निस्तारण, बोले डीएम, मामलों के निस्तारण में देरी पर नपेंगे अफसर
इटवा तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की भारी भीड़ उमड़ी। डीएम शिवशरणप्पा जीएन और एसपी डॉ. अभिषेक महाजन की मौजूदगी में विभिन्न गांवों से आए 102 लोगों ने अपनी शिकायतें अधिकारियों के समक्ष रखीं। हालांकि मौके पर केवल नौ मामलों का ही निस्तारण हो सका, जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर समाधान के निर्देश दिए गए।समाधान दिवस में डीएम ने सबसे पहले पिछले समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की। समीक्षा में कुछ मामलों पर संतोषजनक प्रगति नही मिलने पर उन्होंने तत्काल जिला स्तरीय टीम गठित कर स्थलीय जांच कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तहसील समाधान दिवस और आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। शिकायतों की जांच शिकायतकर्ता और विपक्षी दोनों पक्षों की उपस्थिति में निष्पक्ष रूप से कर नियमानुसार कार्रवाई की जाए। डीएम ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी विभाग का कोई भी प्रकरण अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रहना चाहिए। यदि किसी विभाग की शिकायतें लंबित पाई गईं तो संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। समाधान दिवस में कुल 102 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इनमें सर्वाधिक 52 शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित रहीं। इसके अलावा पुलिस विभाग की 11, विकास की सात, विद्युत की नौ, पूर्ति की दो, नगर पंचायत की छह तथा अन्य विभागों की 15 शिकायतें दर्ज की गईं। मौके पर राजस्व विभाग के नौ मामलों का निस्तारण किया गया, जबकि शेष शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को तीन दिन के भीतर शत-प्रतिशत कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इस मौके पर डीएफओ नीला एम, एसडीएम कुणाल, पुलिस क्षेत्राधिकारी पवीन प्रकाश, जिला कार्यक्रम अधिकारी साहब यादव, तहसीलदार अजय कुमार सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

📰 संबंधित खबरें

पीएम किसान की किस्त पहुंची, मखाना खेती पर दिया गया जोर
एडमिनिस्ट्रेटिव 📍 इटवा

पीएम किसान की किस्त पहुंची, मखाना खेती पर दिया गया जोर

20 June 2026, 02:15 PM और पढ़ें →
नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को आजीवन कारावास की कठोर सजा, ₹50 हजार का जुर्माना
एडमिनिस्ट्रेटिव 📍 इटवा सिद्धार्थनगर

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को आजीवन कारावास की कठोर सजा, ₹50 हजार का जुर्माना

20 June 2026, 01:07 PM और पढ़ें →
इटवा कस्बे में फ्लैग मार्च कर परखी सुरक्षा व्यवस्था, कहा, मोहर्रम पर्व पर खलल डालने वालों की नही होगी खैर
एडमिनिस्ट्रेटिव 📍 इटवा

इटवा कस्बे में फ्लैग मार्च कर परखी सुरक्षा व्यवस्था, कहा, मोहर्रम पर्व पर खलल डा...

20 June 2026, 12:19 PM और पढ़ें →
तीन आरोपित गिरफ्तार, गड़ासा बरामद
एडमिनिस्ट्रेटिव 📍 सिद्धार्थनगर

तीन आरोपित गिरफ्तार, गड़ासा बरामद

20 June 2026, 11:42 AM और पढ़ें →